संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि उसे उम्मीद है कि गाजा शांति वार्ता योजना के अनुसार आगे बढ़ेगी। गाजा में अकाल की स्थिति मंडरा रही है और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली लगभग ध्वस्त हो चुकी है।
ईसाई नेताओं और वकीलों ने महंगे निजी स्कूलों में गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित करने वाले कानूनी प्रावधान को बरकरार रखने के लिए भारत के शीर्ष न्यायालय की सराहना की है।
हजारों बांग्लादेशी हिंदू भारत की सीमा पर डेरा डाले हुए हैं, जो अपने देश में चल रहे उथल-पुथल से दूर सुरक्षित शरणस्थल की उम्मीद में सीमा पार करने के लिए बेताब हैं।
कई राज्यों के सरकारी अस्पतालों में भारतीय चिकित्सकों ने एक युवा चिकित्सक के बलात्कार और हत्या के विरोध में 12 अगस्त को "अनिश्चित काल के लिए" वैकल्पिक सेवाएं बंद कर दीं।
वेटिकन ने भारत की पहली सिनेमेटोग्राफर धर्मबहन सिस्टर लिस्मी परायिल को 23 जनवरी, 2025 को धार्मिक बहनों के साथ ग्लोबल जुबली कॉन्फ्रेंस में पैनलिस्ट के रूप में काम करने के लिए प्रतिष्ठित निमंत्रण दिया है।
भारत के कैथोलिक बिशपों के सम्मेलन (सीसीबीआई) ने दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक की मेजबानी की, जिसका ध्यान पुरोहितों के जीवन और सेविकाई में डिजिटल प्रचार को एकीकृत करने पर केंद्रित था। सीसीबीआई मीडिया एपोस्टलेट द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम 12-13 अगस्त को गोवा के बेनौलिम में शांति सदन में हुआ।
भारत के कैथोलिक बिशप सम्मेलन (सीसीबीआई) के प्रवासियों के लिए आयोग, उत्तरी क्षेत्र ने 12 अगस्त को डीसीसी हॉल, आर्चबिशप हाउस, नई दिल्ली में "प्रवासियों को सशक्त बनाना" शीर्षक से एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया।
12 अगस्त को आधिकारिक रूप से किए गए एक उपाय में, निकारागुआ के आंतरिक मंत्रालय ने मटागाल्पा के धर्मप्रांतीय कारितास संगठन और धर्मप्रांत के 14 अन्य गैर सरकारी संगठनों को रद्द कर दिया है, जहाँ हाल के दिनों में पुरोहितों की गिरफ्तारी और निष्कासन की एक श्रृंखला देखी गई है। संगठनों की चल और अचल संपत्ति राज्य को हस्तांतरित कर दी जाएगी।
पोप फ्राँसिस के साथ मुलाकात के बाद इटली के पवित्र हृदय काथलिक यूनिर्सिटी की अध्यक्षा एलेना बेकाली ने कहा कि इताली यूनिर्सिटी विकासशील देशों में परियोजनाएँ चलाते हुए "विभिन्न संस्कृतियों के बीच मुलाकात और संवाद का स्थान" प्रदान करना चाहता है। काथलिक यूनिवर्सिटी ऑफ द सेक्रेड हार्ट की रेक्टर एलेना बेकाली ने सोमवार को पोप फ्राँसिस के साथ अपनी मुलाकात को "बहुत सौहार्दपूर्ण और आशाजनक" बताया।
पोप फ्राँसिस ने रोम में महासभा के आयोजन के दौरान चार धर्मसमाजों के सदस्यों को संबोधित किया और उनसे विवेकशील, निरंतर प्रशिक्षण और दया की भावना को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।