वाटिकन में गुरुवार को पोप फ्राँसिस ने अल्बानिया के सूफी मुसलमान बेक्ताशी दरवेश आदेश के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात कर लोगों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के निर्माण में अंतरधार्मिक संवाद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
वाटिकन प्रेस कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार पोप फ्राँसिस गुरुवार की सुबह प्रेरितिक आवास संत मर्था में गिर गये थे, हालांकि उन्हें कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ है।
पोप फ्राँसिस ने रोम में अध्ययन कर रहे अर्जेंटीनी पुरोहितों के लिए स्थापित आवास के सदस्यों से मुलाकात करते हुए उन्हें अपनी पुरोहितीय पहचान को अपनाना की सलाह दी। उन्होंने उन्हें संत जोसेफ गाब्रिएल डेल रोसारियो ब्रोकेरो के समान पुरोहितीय मनोभाव धारण करने की सलाह दी।
वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलीन फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित संगोष्ठी में भाग लेने के लिए इस समय पेरिस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने फ्रांसीसी प्रधानमंत्री फ्रांसुआ बायरू और सरकार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात की।
पोप फ्राँसिस 1 जनवरी, 2025 से वाटिकन के उन स्थायी कर्मचारियों के परिवारों को 300 यूरो का मासिक बोनस प्रदान कर रहे हैं, जिनके तीन या उससे ज्यादा बच्चे हैं। यह राशि 18 वर्ष की आयु तक दी जायेगी। जो पोप फ्राँसिस का व्यक्तिगत निर्णय है।
नाजरेथ की छोटी धर्मबहनें 1987 से लेबनान के द्बायह शिविर में फिलिस्तीनी शरणार्थियों की सेवा कर रही हैं। सिस्टर मग्दलेना स्मेट ने अपने मिशन की कठिनाइयों को साझा किया, जिसमें वे लोगों की बात सुनती हैं और जो भी मानवीय सहायता वे दे सकती हैं, वह प्रदान करती हैं।
पवित्र भूमि के काथलिक नेताओं ने बुधवार को घोषित गाज़ा युद्धविराम पर अपनी संतुष्टि व्यक्त की है, लेकिन चेतावनी दी है कि यह एक “लंबी प्रक्रिया” का केवल पहला कदम है।
गज़ा में युद्धविराम की घोषणा के कुछ घंटों बाद, येरूसालेम के लैटिन प्राधिधर्माध्यक्ष, कार्डिनल पियरबतिस्ता पित्साबाला ने अपने चौकस आशावाद को व्यक्त किया, तथा भविष्य के लिए कमजोर आशा एवं गज़ा पट्टी में आवश्यक तत्काल मानवीय प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।
यूएससीसीबी की अंतर्राष्ट्रीय न्याय और शांति समिति के अध्यक्ष ने क्यूबा को संयुक्त राज्य अमेरिका की आतंकवाद प्रायोजकों की सूची से हटाने के अपने निर्णय के लिए बाइडेन प्रशासन की सराहना की।