भारत के बिशप भुवनेश्वर में भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन (CCBI) की 36वीं पूर्ण सभा के लिए एकत्र हुए और धर्मसभा कलीसिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए ईश्वर के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए एक पत्र जारी किया।
8 फरवरी, 2025 को, दुनिया मानव तस्करी के खिलाफ प्रार्थना और जागरूकता का 11वां अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाएगी, जो आधुनिक दासता को समाप्त करने के वैश्विक प्रयासों पर प्रकाश डालेगा।
भारत स्थित पूर्वी रीति के सिरो-मालाबार चर्च में धार्मिक अनुष्ठान के नियमों को लेकर दशकों पुराना विवाद चर्च में हिंसक हो गया, जब पल्लीवासियों ने झड़पों के बीच एक पुरोहित को वेदी से धक्का दे दिया।
पोप फ्राँसिस ने फ्राँस स्थित सोलेस्मेस के फ्रांसीसी बेनेडिक्टिन धर्मसमाज के संस्थापक, प्रभु सेवक दॉम प्रॉस्पर-लुई-पास्कल गुएरेंजर को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ख्रीस्तीय एकता के समापन प्रार्थना में संत पापा फ्रांसिस ने ख्रीस्तीय आशा पर चिंतन करते हुए कहा कि अपने जीवन की दुःखद भरी परिस्थितियों में हम अकेले नहीं हैं।
देवदूत प्रार्थना के उपरांत सम्बोधित करते हुए पोप फ्राँसिस ने विश्वभर में शांति के लिए अपनी अपील दोहराई तथा संघर्षवाले क्षेत्रों, विशेषकर कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी प्रांतों में बच्चों की सुरक्षा का आह्वान किया।
संचार विभाग द्वारा आयोजित धर्मबहनों के साथ वैश्विक जयंती सम्मेलन में दुनिया भर की धर्मबहनें अपनी परियोजनाओं, मिशनों, अनुभवों और साक्ष्यों को साझा करती हैं।
लगभग 80 धर्मबहनें वाटिकन में मिली और अपना विश्वास साझा किया कि संचार केवल मीडिया पेशेवरों के लिए ही नहीं बल्कि सभी के लिए है, क्योंकि हम में से प्रत्येक शब्दों, इशारों और अभिव्यक्ति के अन्य रूपों के माध्यम से दूसरों से जुड़ता है।