चालीसा काल और रमजान एक ही दिन शुरू हो रहे हैं, इसलिए फिलीपींस में कलीसिया के धर्मगुरू इस पल को मुसलमानों और ख्रीस्तीयों के लिए प्रार्थना, एकता और आपसी समझ को गहरा करने के एक खास मौके के रूप में देख रहे हैं।
इटली के मिलान शहर स्थित सन्त बाबिला गिरजाघर में एथलीट्स क्रॉस के आगमन के अवसर पर पोप लियो 14 वें ने एक टेलेग्राम सन्देश प्रेषित किया है जिसमें उन्होंने आग्रह किया है कि ओलंपिक्स खेलों का उद्देश्य स्वागत, एकजुटता और शांति को बढ़ावा देना हो।