देश-विदेश भारत के पहले वेटिकन-मान्यता प्राप्त युख्रिस्तिक चमत्कार के गवाह रहे पुरोहित का निधन टेलिचेरी का आर्चडायोसिस फादर थॉमस पाथिकल के निधन पर शोक मना रहा है। वे वही पुरोहित थे जिन्होंने 13 साल पहले मिस्सा के दौरान पवित्र 'होस्ट' (पवित्र रोटी) पर ईसा मसीह का चेहरा उभरते हुए देखा था।