टोक्यो के आर्चबिशप और 'फेडरेशन ऑफ़ एशियन बिशप्स कॉन्फ़्रेंस' (FABC) के महासचिव कार्डिनल टार्सिसियो इसाओ किकुची ने 20 जुलाई को FABC की 12वीं पूर्ण सभा (प्लेनरी असेंबली) में भाग लेने वालों से कहा कि सिनोडैलिटी कोई थ्योरी या चर्च का प्रोग्राम नहीं है, बल्कि यह एक-दूसरे का ख्याल रखने वाले समुदायों में रची-बसी जीवन शैली है।