संयुक्त राष्ट्र बाल एजेंसी ने 48 घंटे की अवधि में इस्रराएली हमलों में 50 बच्चे मारे जाने की पुष्टि करते हुए, बच्चों की हत्या पर रोक लगाये जाने की बात कही।
असम में विभिन्न चर्च समूहों ने एक दक्षिणपंथी हिंदू नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिसने कथित तौर पर ईसाइयों को बदनाम किया और असम में धार्मिक सद्भाव को कम करने की कोशिश की।
एक चर्च नेता ने न्यायमूर्ति के. जी. बालकृष्णन आयोग को एक साल का विस्तार दिए जाने की सराहना की है, जिसका उद्देश्य यह अध्ययन करना है कि सामाजिक रूप से गरीब ईसाई और मुसलमान देश की सकारात्मक कार्रवाई नीति के लिए पात्र हैं या नहीं।
एक चर्च नेता ने एक हिंदू संगठन के नेता के इस दावे की निंदा की है कि ईसाई चर्च उत्तर-पूर्वी भारत में ड्रग व्यापार के केंद्र में हैं, जिसकी सीमा दुनिया के सबसे बड़े अफीम उत्पादक म्यांमार से लगती है।
रविवार को देवदूत प्रार्थना के दौरान पोप फ्राँसिस ने इस बात पर जोर दिया कि बाह्य अभ्यास अधिक मायने नहीं रखता बल्कि हम एक दूसरे को किस तरह प्यार करते हैं वही मायने रखता है।
2 नवम्बर को काथलिक कलीसिया की परम्परा अनुसार, मृत विश्वासियों की याद करते हुए, पोप फ्राँसिस ने रोम के लौरेंतीना कब्रस्थान में ख्रीस्तयाग अर्पित किया तथा विश्व के सभी मृतविश्वासियों के लिए प्रार्थना की।
पोप फ्राँसिस ने शुक्रवार को विश्व में शांति के लिए प्रार्थना की, गज़ा में निर्दोष लोगों पर हुए हिंसक हमलों की निंदा की तथा चाड में आतंकवादी हमले एवं स्पेन में बाढ़ के पीड़ितों के प्रति अपनी निकटता व्यक्त की।
वाटिकन स्थित सन्त पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में उपस्थित तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को सम्बोधित शब्दों में शुक्रवार को काथलिक कलीसिया द्वारा मनाये जानेवाले सब सन्तों के महापर्व के उपलक्ष्य में पोप फ्राँसिस ने कहा कि प्रभु येसु ख्रीस्त द्वारा घोषित आशीर्वचन ख्रीस्तीय धर्मानुयियों के पहचान पत्र हैं जो उन्हें पवित्रता की ओर अग्रसर करते हैं।
काथलिक एक्शन नामक शैक्षिक प्रतिबद्धता आंदोलन के 11वें राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने सम्पूर्ण इटली से रोम पहुँचे प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर सन्त पापा फ्राँसिस ने येसु की दृष्टि से प्रेमपूर्वक शिक्षा देने का आह्वान किया।