2 और 3 दिसंबर को पोप फ्राँसिस की मौजूदगी में कासा सांता मार्था में आयोजित कार्डिनलों की परिषद (सी9) के दिसंबर सत्र में कलीसिया और दुनिया से जुड़े कई मौजूदा मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्डिनलों द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने वाले विभिन्न देशों की स्थिति पर विचार करने, "संघर्ष और संकट की चल रही वास्तविकता के बारे में चिंताओं और आशाओं को साझा" किया गया।
संत पेत्रुस महागिरजाघऱ के प्रधानयाजक कार्डिनल मौरो गाम्बेत्ती ने पवित्र द्वार की अखंडता को सत्यापित करने के लिए "मान्यता" समारोह का नेतृत्व किया, जिसे 2016 में दया की असाधारण जयंती के अंत में सील कर दिया गया था।
आगमन काल का धर्मोंपदेश, तीन शुक्रवारों : 6, 13, 20 दिसम्बर को, वाटिकन के पॉल षष्ठम सभागार में दिया जाएगा। क्रिसमस के पूर्व के इन उपदेशों को पोप के उपदेशक कपुचिन फादर रोबेरतो पसोलिनी प्रदान करेंगे।
वाटिकन के समग्र मानव विकास को बढ़ावा देने के लिए गठित विभाग की सचिव, सिस्टर एलेसांद्रा स्मेरिली ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि काथलिक कलीसिया को सिनॉडालिटी को जीवन के एक तरीके के रूप में अपनाना चाहिए।
मध्य अमेरिका के धर्माध्यक्ष निकारागुआ में कलीसिया की पुकार के साथ "भाईचारे से जुड़ने" के लिए प्रार्थना के दिन का आह्वान करते हैं, "जो सम्मानपूर्वक उत्तर पाने की उम्मीद करता है।"
"ईश्वर के सच्चे संदेशवाहक इस बात से प्रसन्न होते हैं कि उन्हें अकेले नहीं बुलाया गया है: इस यात्रा में वे उनके साथी हैं, प्रतिस्पर्धी नहीं।" जिस दिन विश्वव्यापी कलीसिया काथलिक मिशनरियों के संरक्षक संत फ्राँसिस जेवियर का पर्व मनाती है, उसी दिन गोवा के पुराने शहर में सुसमाचार प्रचार के लिए गठित परमधर्मपीठीय विभाग के प्रो-प्रीफेक्ट कार्डिनल लुइस अंतोनियो ताग्ले ने महागिरजाघर में पवित्र मिस्सा बलिदान अर्पित किया।
रवांडा में नेत्रहीन बच्चों के लिए स्कूल और शैक्षिक केंद्र की सिस्टर पिया गुमिन्स्का ने शैक्षिक केंद्र में प्रकट होने वाले दिव्य प्रेम का वर्णन इस प्रकार किया है, "कृतज्ञता, जिज्ञासा, ग्रहणशीलता और छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेना।"
विकासशील देशों में घर बनाने से लेकर तूफान से प्रभावित अमेरिकी राज्यों के निवासियों की सहायता करने तक, नाज़रेथ की चैरिटी धर्मसमाज की सिस्टर लूक बोयार्स्की ने अपने धार्मिक जीवन के पिछले 54 साल लोगों को नए और रचनात्मक तरीकों से दूसरों की देखभाल करने के लिए एक साथ लाने में बिताए हैं।
थाईलैंड में कई बौद्ध और काथलिक नेता दिवंगत कार्डिनल मिगुएल एंजेल अयूसो गुइसोट के जीवन और विरासत का जश्न मनाने के लिए बैंकॉक के एक प्रमुख बौद्ध मंदिर में एकत्र हुए। कार्डिनल मिगुएल परमधर्मपीठीय अंतरधार्मिक संवाद विभाग के प्रीफेक्ट थे।