चेंतेसिमुस-आनुस प्रो पोंटिफ़िस संस्थान के साथ अपनी बातचीत में, पोप लियो 14वें ने कलीसिया के सामाजिक सिद्धांत के महत्व पर ज़ोर दिया, जो विश्वपत्र "मग्निफिका ह्यूमानितास" का केंद्र है। प्रजातंत्र का संकट एक मानवशास्त्रीय संकट है। आज के समाज के बंटवारे के बीच, हमें एक आम इंसानियत को बढ़ाने के लिए सच्चाई पर आधारित बातचीत को बढ़ावा देना चाहिए।