आइए, हम टकराव के तर्क को दूर करें, पोप फ्राँसिस

पोप फ्राँसिस ने ट्वीटकर जुबली वर्ष में सभी लोगों को टकराव के तर्क को दूर करने और शांति के भविष्य का निर्माण करने के लिए मुलाकात के तर्क को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

हमने पवित्र जुबली वर्ष में पदार्पण किया है। जुबली से हम नई शुरूआत करते हैं, यह ईश्वर की ओर से सबों के लिए एक नई शुरूआत की संभावना है। जुबली से हम नये जीवन, एक नये पड़ाव की शुरूआत करते हैं। 

पोप फ्राँसिस ने जुबली वर्ष में सभी लोगों को टकराव के तर्क को दूर करने और शांति के भविष्य का निर्माण करने के लिए मुलाकात के तर्क को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

पोप ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर लिखा : “जुबली 2025 ख्रीस्तियों और गैर-ख्रीस्तियों दोनों के लिए एक ऐसा अवसर हो, जब हम उन रिश्तों पर पुनर्विचार करें जो हमें मानव और राजनीतिक समुदायों के रूप में बांधते हैं। आइए, हम टकराव के तर्क को दूर करें और शांति के भविष्य का निर्माण करने के लिए मुलाकात के तर्क को अपनाएं।”

hindi Survey Popup Image