कुत्ते के काटने से कैथोलिक पुरोहित की मौत

संबलपुर, 6 अगस्त, 2024: ओडिशा राज्य के संबलपुर धर्मप्रांत के एक पुरोहित की दो महीने पहले कुत्ते के काटने से हुई जटिलताओं के कारण मृत्यु हो गई।

फादर थॉमस टेटे की मृत्यु 5 अगस्त को कुसुमदेगी पल्ली  के अंतर्गत आने वाले गांव दंडजोमरा में उनके चाचा के घर पर हुई।

48 वर्षीय पुरोहित बोडमल पल्ली के सहायक पुरोहित और वहां एमई मिशन के प्रधानाध्यापक थे।

उनका अंतिम संस्कार 6 जुलाई को बिशप हाउस, ऐंथापाली, संबलपुर में किया गया, जो राज्य की राजधानी भुवनेश्वर से लगभग 275 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में है।

धर्मप्रांत की ओर से जारी एक शोक संदेश में कहा गया है, "हम उनके परिवार, मित्रों और उन्हें जानने वाले सभी लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

hindi Survey Popup Image