मई महीने में पोप का आह्वान

काथलिक कलीसिया की परम्परा के अनुसार मई का महीना माता मरियम को समर्पित है। इसी की याद करते हुए पोप फ्राँसिस ने सभी विश्वासियों को मई महीने में माता मरियम से विशेष प्रार्थना करने का आह्वान किया है।

पोप ने 2 मई को अपने एक्स संदेश में लिखा, “मई के इस महीने में, हम अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों को, साथ ही साथ युद्ध पीड़ितों के दुःखों को माता मरियम को समर्पित करें।”
उन्होंने कहा, “आइये, हम एक साथ कलीसिया के लिए, सभी देशों के लिए तथा यूक्रेन एवं मध्यपूर्व में शांति के लिए प्रार्थना करें।” 

hindi Survey Popup Image