भरोसे के साथ की गई प्रार्थना सच्ची प्रार्थना

पोप फ्राँसिस विश्वासियों को याद दिलाते हैं कि हमारी प्रार्थना रटी-रटायी नहीं होनी चाहिए बल्कि भरोसे के साथ दिल से निकलनेवाली चाहिए।

साल 2024 को प्रार्थना का वर्ष घोषित किया गया है।

इसी संदर्भ में पोप ने 29 फरवरी को अपने सोशल मीडिया प्लैटफोर्म एक्स पर लिखा, “प्रभु ने हमें चेतावनी दी है कि हमें प्रार्थना करते समय, यह सोचकर रट नहीं लगाना चाहिए कि इसके कारण हमारी बात सुनी जाएगी। बल्कि, येसु ने हमें पिता पर भरोसा करना सिखाया है, जो हमारे मांगने से पहले ही जानते हैं कि हमें क्या चाहिए।”

hindi Survey Popup Image