पूर्वी तिमोर के राजदूत ने प्रस्तुत किया अपना प्रत्यय पत्र

वाटिकन में शुक्रवार को पोप फ्राँसिस के समक्ष परमधर्मपीठ में पूर्वी तिमोर अथवा तिमोर लेस्ते की नवनिर्वाचित राजदूत श्रीमती क्लोए सिलविया तिलमन दिन्दो ने अपना प्रत्यय पत्र प्रस्तुत किया।

नवनिर्वाचित राजदूत सिल्विया तिलमन का जन्म 19 अप्रैल 1989 को हुआ था। उन्होंने 2013 में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन की नोवा यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की, और 2018 में स्विट्जरलैंड की न्यूचैताल यूनिवर्सिटी से कानून संहिता में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।

2013 से 2014 तक राजदूत सिल्विया तिलमन पूर्वी तिमोर के प्रधान मंत्री कार्यालय में कानूनी सलाहकार रही थीं। 2018 से 2020 तक आपने जी सात देशों के यूरोपीय केन्द्र में नीति अधिकारी की हैसियत से काम किया। 2021 से 2022 तक आप पुर्तगाली भाषी देशों के समुदाय के कार्यकारी सचिव की कानूनी और राजनयिक सलाहकार रहीं तथा 2022 से 2023 तक पुर्तगाली भाषी देशों के समुदाय की कार्यकारी सचिव के प्रमुख अधिकारी रूप में आपने सेवाएँ अर्पित की हैं।

आधिकारिक तौर पर लोकतांत्रिक गणराज्य तिमोर-लेस्ते यानि पूर्वी तिमोर, दक्षिण पूर्व एशिया का एक देश है। इसमें तिमोर द्वीप का पूर्वी आधा हिस्सा शामिल है, जिसमें से पश्चिमी आधा हिस्सा इंडोनेशिया द्वारा प्रशासित है।  ऑस्ट्रेलिया पूर्वी तिमोर का दक्षिणी पड़ोसी है, जो तिमोर सागर से अलग होता है। दिली शहर पूर्वी तिमोर की राजधानी और यहाँ का सबसे बड़ा शहर है। पूर्वी तिमोर की अधिकांश जनता काथलिक धर्मानुयायी है।

hindi Survey Popup Image