पुरोहितों और धर्मसमाजियों के लिए प्रार्थना हेतु पोप का आह्वान

दुनियादारी की ओर बढ़ते आकर्षण के युग में सुसमाचार के विश्वसनीय गवाह बनना पहले से कहीं अधिक जरूरी मांग बन गई है। यह न केवल लोकधर्मियों की जागरूकता की मांग करती बल्कि धर्मसमाजियों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है क्योंकि वे सुसमाचार के प्रचार के लिए विशेष रूप से समर्पित हैं।

पोप फ्राँसिस ने पुरोहितों और धर्मसमाजियों के प्रशिक्षण पर ध्यान दिये जाने का आह्वान किया है।

उन्होंने 30 अप्रैल को अपने एक्स संदेश में लिखा, “आइये, हम एक साथ प्रार्थना करें ताकि महिला और पुरूष धर्मसमाजी एवं सेमिनरी छात्र, मानवीय, प्रेरितिक, आध्यात्मिक और सामुदायिक प्रशिक्षण के माध्यम से अपनी बुलाहटीय यात्रा में आगे बढ़ सकें, जो उन्हें सुसमाचार के विश्वसनीय गवाह बनने की ओर अग्रसर करेगा।”

hindi Survey Popup Image