चालीसा काल की तैयारी के रूप में राँची महाधर्मप्रांत के लोयोला मैदान में 13, 14 और 15 मार्च को, तीन दिवसीय आध्यात्मिक साधना का आयोजन किया गया है। जिसके मुख्य उपदेशक हैं मातृधाम के माननीय फादर अनिल देव आई. एम. एस.।
बोलेन्या के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल मातेओ मरिया ज़ूप्पी ने बुधवार को असीसी के सन्त फ्राँसिस महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित किया और कहा कि हथियारों से थोपी गई शांति झूठी है।
2 मार्च को जब युद्ध बड़े स्तर पर फिर शुरू हुआ है, तब से लेबनान में लगभग 600 लोग मारे गए हैं, और 700,000 से ज्यादा लोग अपने घरों और समुदायों से भाग गए हैं।
कार्डिनल पाब्लो वर्जिलियो डेविड ने चेतावनी दी है कि परमाणु संयम की अपीलें तब खोखली लगती हैं, जब वे उन देशों की ओर से आती हैं जो दुनिया को तबाह करने की क्षमता अभी भी रखते हैं; यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब नए भू-राजनीतिक तनावों के कारण परमाणु युद्ध बढ़ने की चिंताएँ फिर से उभर आई हैं।
देश के एकमात्र कैथोलिक मुख्यमंत्री, मेघालय के कोनराड के. संगमा ने, पूर्वोत्तर भारतीय राज्य में हाल ही में हुई हिंसा के बाद शांति बहाल करने के अपने प्रयासों के बीच, ईश्वर में अपने गहरे विश्वास को दोहराया है।
पूर्वोत्तर भारत में कैथोलिक कलीसिया के नेता इस क्षेत्र में 'पास्टोरल प्लान 2033' को अपनाने और लागू करने के लिए रणनीतिक योजना बनाने हेतु असम के गुवाहाटी में एकत्रित हुए हैं।
जम्मू-कश्मीर के जम्मू ज़िले में सीमा पर बसे एक शहर, अखनूर में रहने वाले लोगों की ज़िंदगी में सेना के वाहनों की आवाज़ें और कभी-कभार तोपखाने से होने वाली गोलाबारी की गूंज सुनाई देती रहती है।