पोप फ्राँसिस ने नामीबिया के राष्ट्रपति जिंगोब के निधन पर शोक व्यक्त किया

पोप फ्राँसिस ने नामीबिया के राष्ट्रपति हेज जिंगोब की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया, जिनकी 82 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई।

राष्ट्रपति जिंगोब की रविवार, 4 फरवरी को मृत्यु हो गई। तीन सप्ताह पहले उनके कार्यालय ने राष्ट्रपति जिंगोब के कैंसर के इलाज  की घोषणा की थी।

जिंगोब के उत्तराधिकारी, नांगोलो म्बुम्बा को संबोधित अपने टेलीग्राम में, संत पापा फ्राँसिस ने जिंगोब के परिवार, सरकार और नामीबियाई लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं व्यक्त कीं।

पोप ने दिवंगत राष्ट्रपति की आत्मा को "सर्वशक्तिमान ईश्वर की दया" के सुपुर्द करते हुए और "देश को सांत्वना एवं शांति के दिव्य आशीर्वाद" के साथ अपना टेलीग्राम समाप्त किया।

नामीबिया के दक्षिण अफ्रीका से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद जिंगोब पहले प्रधान मंत्री थे। उन्होंने तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया, 2014 में चुने गए और 2019 में फिर से चुने गए। राष्ट्रपति पद संभालने से पहले जिंगोब नामीबिया के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री थे।

hindi Survey Popup Image